डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा समाधान
​​​​​​​

 
 डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा समाधान

झज्जर, 26 जून
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में जिला झज्जर में भी समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविरों की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागवार प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा कर रही थी। इससे पहले आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ बारे विस्तार से चर्चा की।

संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो : डीसी
बैठक में डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर किया जा रहा है।

पोर्टल पर समय पर अपडेट करें रिपोर्ट :
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिन मामलों में एक से अधिक विभागों का समन्वय आवश्यक है, उनमें आपसी तालमेल बनाकर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निस्तारित मामलों की जानकारी पोर्टल पर समय पर अपडेट करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से डीसी को अवगत कराया। डीसी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ एवं डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल व सीटीएम रितु सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।