*बारिश के बीच जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेने बहादुरगढ़ पहुंचीं डीसी वर्षा खांगवाल* 

 
*बारिश के बीच जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेने बहादुरगढ़ पहुंचीं डीसी वर्षा खांगवाल* 

 *बहादुरगढ़, 4 अगस्त।*

 दिन भर हो रही बारिश के चलते जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जल निकासी प्रबंधन को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

 उन्होंने नालों की सफाई, जल निकासी के लिए किए गए प्रबंधों और संवेदनशील स्थानों पर पानी की निकासी की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*जलभराव की स्थिति ना बने, पंपिंग सेट और उपलब्ध संसाधन रहें वर्किंग*

डीसी ने निरीक्षण के दौरान शहर के बालौर रोड, बाग वाला मोहल्ला, नागरिक अस्पताल के आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो, वहां बिना देरी किए पंपिंग मशीनों और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए।

*बारिश सीजन में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें अधिकारी*

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद*

इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।