शहर के मुख्य चौराहों को सजाने और भव्य स्वागत द्वार बनाने के लिए डीसी ने सौंपी विभागों को जिम्मेवारी

 
शहर के मुख्य चौराहों को सजाने और भव्य स्वागत द्वार बनाने के लिए डीसी ने सौंपी विभागों को जिम्मेवारी

 
- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने दिए निर्देश
भिवानी, 5 अगस्त। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर शहर के विभिन्न चौराहों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों को भव्य रूप दिया जाएगा, जिनके माध्यम से बाहर से आने वाले लोगों को शहर में एक तरह से स्वागत होगा। डीसी ने विभिन्न विभागों को चौहारों और स्वागत द्वार के लिए जिम्मेवारी सौंपी है। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह पर चौराहों की सजावट व स्वागत द्वार समय पर बनाना सुनिश्चित करें।


उल्लेखनीय है कि स्थानीय भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में डीसी ने चौहारों की सजावट और स्वागत के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेवारी सौंपी है।

 


- चौराहों के सौंदर्यकरण के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेवारी सौंपी
देवीलाल चौक (ऑटो मार्केट के नजदीक) की जिम्मेदारी मार्केट कमेटी, बसिया भवन के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक की जिला कल्याण अधिकारी, सर छोटूराम चौक (महम रोड़) की जिला समाज कल्याण कार्यालय, महाराजा अजीमगढ़ चौक (फूला देवी स्कूल के पास) की सिंचाई विभाग, महाराजा अग्रसेन चौक (रोहतक गेट) की नगर परिषद, परशुराम चौक (महम गेट) की रेड क्रॉस, चन्द्रशेखर आजाद चौक (पंचायत भवन के पास) की जिला परिषद, शहीद भगत सिंह चौक (सेक्टर-13/23) की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), सर छाजूराम चौक (शिक्षा बोर्ड के पास) की शिक्षा बोर्ड, महाराणा प्रताप चौक (हांसी गेट) की नगर परिषद, पंडित नेकीराम चौक (घंटाघर) की सिविल सर्जन कार्यालय, लाला लाजपत राय चौक (वैश्य कॉलेज के पास) की लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग), महाराजा नीम सिंह चौक (दिनोद गेट) की जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग तथा महर्षि वाल्मीकि चौक (पुरानी देवसर चुंगी) की दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित चौकों की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव, हरियाली एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करें ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सके।

- शहर में बनाए जाएंगे स्वागत द्वार
भिवानी शहर में विभिन्न प्रवेश मार्गों पर आकर्षक स्वागत द्वार तैयार करने तथा उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी अलग-अलग विभागों को सौंपी गई है। सूची के अनुसार रोहतक गेट की जिम्मेदारी जल परिषद, महम रोड की वन विभाग, हिसार रोड की जिला परिषद, भीम स्टेडियम की नगर परिषद, भिवानी, हांसी गेट की मार्केटिंग बोर्ड, भिवानी तथा सेक्टर हाउस के पास स्वागत द्वार की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), भिवानी को दी गई है।