झज्जर स्थित महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने दीक्षांत एवं  पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं को किया पुरस्कृत
 
झज्जर स्थित महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित
झज्जर, 07 अप्रैल: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि बेटियां हमारे देश और समाज का गौरव है,एक बेटी के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत  विजन में हमारी बेटियां ध्वजवाहक बनेंगी।

कैबिनेट मंत्री  श्री विपुल गोयल मंगलवार को महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय के दीक्षांत एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन दे रहे थे।

उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की इस बीच कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए कालेज की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं प्राचार्या नीलम गर्ग ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

झज्जर स्थित महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित

“बेटी पढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा”: श्री गोयल मुख्य अतिथि श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के पानीपत शहर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। निरंतर प्रयासों और सकारात्मक बदलावों के परिणामस्वरूप आज हमारा लिंगानुपात बढ़कर लगभग 950 तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह  सैनी के नेतृत्व में शिक्षा सहित हर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं और योजनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार नए स्कूल और कॉलेज खोले जा रहे हैं, ताकि हर बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

वर्ष 2014 से पहले जहां एमबीबीएस की केवल 700 सीटें थीं, वहीं आज यह संख्या बढ़कर लगभग 2000 हो गई है।  यह परिवर्तन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पुरुष अकेला पढ़ता है, लेकिन जब एक महिला शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती है।

बेटियों को चाहिए कि वे डिग्री प्राप्त कर अपने जीवन के सपनों को साकार करें और समाज में अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि वो इस वातावरण में देश व समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।

 मुख्य अतिथि श्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है, जिसे हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सिद्धि तक लेकर जाने के लिए काम किया जा रहा है। आज हर क्षेत्र में बेटियां मेहनत के बलबूते पर प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

 उन्होंने डिग्री हासिल करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि डिग्री लेना बहुत बड़ी बात है,डिग्री मिलने से केवल विद्यार्थी ही नहीं उनके माता पिता भी फक्र महसूस करते हैं।

उन्होंने समारोह के दौरान स्नातकोत्तर व स्नातक उतीर्ण कर चुकी छात्राओं को डिग्री प्रदान करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कठिन परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय शर्मा ने किया

यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच आईएएस, तहसीलदार शेखर नरवाल,दीपक अग्रवाल,महाराजा अग्रसेन कालेज प्रबंधन समिति के उप प्रधान प्रवीण गोयल, सचिव गौरव गोयल, तरुण सिंघल,कार्यकारिणी सदस्य  शीतल कुच्छल,मनीष बसंल,झज्जर गौशाला प्रधान प्रमोद बंसल,केशव सिंघल,प्रकाश चंद गर्ग, प्रदीप ऐरन, अंशुल गर्ग,गोपाल गोयल,दिनेश गोयल,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।