हरियाणा में सिंगर के गन कल्चर गाने पर विवाद, महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपनाया सख्त रुख 

 
हरियाणा में सिंगर के गन कल्चर गाने पर विवाद, महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपनाया सख्त रुख 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणान में कैथल शहर के सिंगर संदीप बागड़ी के गाने चलते ही विवादों में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, संदीप ने बीते करीब 6 महीने में तीन गाने खुद लिखे और गाए हैं, लेकिन तीनों गानों में सिंगर ने गन कल्चर और बदमाशी का कल्चर दिखाया है। ऐसे में इन गानों पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया का कड़ा रुख देखने को मिला है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि ऐसे गानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। इस तरह के कल्चर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि संदीप बागड़ी ने करीब दो-दो महीने के अंतराल में तीन गाने गाए हैं। उनमें से एक डीलर, दूसरा दिल्ली में रुक्का और तीसरा बर्नर है। तीनों गानों में बदमाशी और गन कल्चर के साथ साथ युवतियों को कम कपड़ों में दिखाया गया है। गानों के जो बोल और पंक्तियां तैयार की गई हैं, उनमें भी सिंगर बदमाशी और गन कल्चर दिखा रहे हैं।

ऐसा ही कंटेंट

जानकारी के मुताबिक, संदीप ने जो अन्य गाने दिल्ली मैं रुक्का और बर्नर गाए हैं, उनमें भी इसी प्रकार का कंटेंट शामिल किया गया है। इन गानों में भी गन और गाड़ियों के साथ बदमाशों से भिड़ने के सीन दिखाए गए हैं। गानों में कुछ क्राइम से जुड़े लोगों के नाम भी लिए गए हैं। Haryana News

ऐसे बनाए गाने

मिली जानकारी के अनुसार, जब गाने के संबंध में संदीप बागड़ी से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गन कल्चर या बदमाशी को बढ़ावा देना नहीं है। वे केवल संगीत के लिहाज से और सोशल मीडिया सुनने वाले लोगों की मांग के हिसाब से गाने बना रहे हैं। उन्होंने अपने गानों में किसी को बदमाशी या गन कल्चर के लिए प्रेरित नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक, संदीप ने कहा कि सरकार ने हरियाणा में बनने वाले इन गानों के लिए कोई बोर्ड नहीं बनाया है। अगर बोर्ड बन जाए, तो वे भी उन मापदंडों के आधार पर गाने तैयार करेंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस बारे में महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के गानों को लेकर सरकार को इस बारे पत्र लिखा गया है कि एक सेंसर बोर्ड गठित किया जाए, जो ऐसी सामग्री पर अंकुश लगा सके। ऐसा मामला संज्ञान में आएगा, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।