Haryana Congress: हरियाणा में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, राहुल गांधी करेंगे बैठक

 
Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान ने हाल ही में 22 जिलों के लिए 22 आब्जर्वर नियुक्त किए हुए है। खबरों की मानें, तो चार जून को इन सभी आब्जर्वर के साथ राहुल गांधी चंडीगढ़ में बैठक करेंगे। जहां कांग्रेस के सीनियर लीडर्स और प्रदेश इकाई से जुड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने बताया कि अभी पार्टी हाईकमान इस संबंध दिशा निर्देश जारी करेगा। वहीं खबरों की मानें, तो कांग्रेस पार्टी पहले सभी जिलों के अध्यक्ष नियुक्त करेगी और इसके बाद अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। आब्जर्वर के साथ पीसीसी के दो-दो सदस्य भी किए जाएंगे नियुक्त  खबरों की मानें, तो सभी आब्जर्वर के साथ पीसीसी के दो-दो सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि, यह किस आधार पर होंगे इसकी जानकारी नही मिल सकी है। कहा जा रहा है कि इसका फैसला भी हाईकमान ही करेगा। फिलहाल, पार्टी के प्रदेश नेताओं को हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है। उसी के हिसाब से आगे की प्रक्रिया की जाएगी। 22 जिलों में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे आब्जर्वर खबरों की मानें, तो सभी जिलों 22 में तैनात आब्जर्वर जिलों के कार्यकर्ता के साथ बैठकें करेंगे। यह बैठकें एक या दो दिन की हो सकती है। सभी की राय लेने के बाद ही पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट तैयार करने के बाद पार्टी हाईकमान को सौंप देंगे। इसके बाद ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्य गुजरात या मध्यप्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां हो सकती हैं। हालांकि. फाइनल डिसीजन राहुल गांधी पार्टी के नेताओं के साथ होने वाली बैठक में लेंगे। जून या फिर जुलाई में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करेगी कांग्रेस खबरों की मानें, तो कांग्रेस जून या जुलाई में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है। इन नियुक्तियों के बाद राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो प्रदेशाध्यक्ष की ओर से होना तय है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जो वर्कर या नेता जिलाध्यक्ष की लाइन में हैं और वे किसी कारण से जिलाध्यक्ष नहीं बन पाएंगे, ऐसे कार्यकर्ताओं या नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा। +- हरियाणा में मां ने किया अपने 2 महीने के बेटे का मर्डर, पहले माथा चूमा और फिर पानी के ड्रम में डूबोया