कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है:  डा. अर्चना गुप्ता

 
 कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है:  डा. अर्चना गुप्ता

झज्जर, 27 जून। बहादुरगढ़ में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जगह-जगह पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में मोदी-नायब जिंदाबाद और डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाए।
स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर  राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का फूलमालाओं और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया।  बहादुरगढ़ में हुए स्वागत व अभिनंदन से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह स्वागत हर उस कर्मठ कार्यकर्ता का स्वागत है जो पार्टी के लिए अपना पसीना बहाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और गणमान्य नागरिकों का आभार जताया।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करते हैं और उनके अथक परिश्रम के कारण आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां किसी भी सामान्य कार्यकर्ता के लिए मेहनत, समर्पण और निष्ठा के बल पर सर्वाेच्च पद तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध हैं। भाजपा में वंशवाद नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण को महत्व दिया जाता है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सेवा ही संगठन है। जनसेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पसीना बहाता है और पूरे समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करता है तभी भाजपा चुनाव जीतती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीता, चुनाव जीता के मूल मंत्र पर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित करना ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सफलता की कुंजी है।
डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को विश्वास, सुशासन और  गरीब कल्याण के बताया। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वैश्विक मंचों पर उसकी रणनीतिक एवं कूटनीतिक भूमिका लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक सुधारों, कुशल प्रशासन और समावेशी विकास की नीति अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है। इससे उद्योग, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा हुए हैं। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं तथा भारत आज वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली आवाज बनकर उभरा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही संगठन मूल मंत्र है। इसी मंत्र के तहत कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के कार्य किए। उन्होंने कहा कि जब दूसरे राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता अपने घरों में थे, तब भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों तक राशन, दवाइयां और गैस सिलेंडर लोगों के घरों तक पहुंचा रहे थे। उन्होंने कहा कि यही भाजपा की कार्य संस्कृति है और इसी भावना ने पार्टी को जनता के बीच मजबूत बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मोदी और नायब सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बने।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाडो लक्ष्मी योजना लागू की गई है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया गया है, जिससे लोगों का जीवन पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक खाद के स्थान पर प्राकृतिक खाद के उपयोग के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया। डा. अर्चना गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।

बॉक्स ---

*कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है:  डा. अर्चना गुप्ता*

*प्रधानमंत्री मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराकर रहेंगे और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण निश्चित रूप से मिलेगा:  डा. अर्चना गुप्ता*

*प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा - झज्जर की चारों विधानसभा जीतने की रणनीति पर होगा काम*


कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न कोई नेता है, न नीयत है और न ही कोई स्पष्ट विचारधारा। कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति पर खड़ी है तथा उसके शासनकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता केवल झूठा नैरेटिव गढ़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भाजपा की आलोचना करते-करते देश की भी छवि धूमिल करने लगते हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा को किसी भी राजनीतिक दल से कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होगा और लोकसभा तथा विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण निश्चित रूप से मिलेगा।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा झज्जर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति के साथ काम कर रही है और अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विशेष फोकस युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोड़कर संगठन को और अधिक विस्तृत तथा मजबूत बनाने पर रहेगा।

बॉक्स

*मोदी सरकार के 12 साल सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल है: ओम प्रकाश धनखड़*

*प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा नारी शक्ति को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी:  धनखड़*


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा नारी शक्ति को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर ही भाजपा लगातार राष्ट्र सेवा के अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है।
श्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र को सर्वाेपरि मानकर कार्य करती है और संगठन की मजबूती ही उसकी सफलता का आधार है। समर्पित कार्यकर्ताओं के सामूहिक संकल्प के कारण पार्टी सेवा, सुशासन और विकास के अपने संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों बोलते हुए 12 वर्षों को सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान गरीब कल्याण की योजनाओं, डिजिटल इंडिया, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और जनहितकारी नीतियों ने देश को नई दिशा दी है।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में उसका सम्मान लगातार बढ़ा है। उन्होंने नायब सैनी सरकार की भी प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। युवा, गरीब, महिलाएं और किसान लगातार सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर तक पहुंचे और लोगों को भाजपा से जोड़ें।


*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है:  विकास वाल्मिकी*

भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला शक्ति में नया उत्साह और जोश है।
विकास वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।  उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जल संरक्षण और पौधारोपण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, नप चेयरपर्सन सरोज राठी, चेयरमैन जिले सैनी, जिला महामंत्री रवि बराही, जिला महामंत्री दया किशन, जिला उपाध्यक्ष जय किशन छीलर, जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, दिनेश गोयल, बिजेंद्र दलाल, प्रदीप अहलावत, आनंद सागर, राजपाल जांगड़ा,  जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, जिला प्रवक्ता रवि गुर्जर, दिनेश शेखावत, सुनीता चौहान, नागेंद्र शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।