कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के निधन कांग्रेस ने जताया गहरा शोक
भिवानी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता तथा सांसद वरुण चौधरी के पिताजी फूल चंद मुलाना के निधन से राजनीतिक गलियारों और कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक डॉ शिव शंकर भारद्वाज व महिला कांग्रेस कमेटी की जिला शहरी अध्यक्ष डॉ. स्वाति भारद्वाज ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि स्वर्गीय फूल चंद मुलाना का संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहा। उनका जाना कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा सांसद वरुण चौधरी एवं समस्त शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
