सैनिक सुखचैन सिंह को सीएम सैनी ने दी श्रद्धांजलि, कुत्ताबढ़ पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना

 
सैनिक सुखचैन सिंह को सीएम सैनी ने दी श्रद्धांजलि, कुत्ताबढ़ पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अपने सिरसा दौरे के दौरान गांव कुत्ताबढ़ पहुंकर सैनिक सुखचैन सिंह को पुष्प अर्पित कर  भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की सेवा में उनके  बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग और शौर्य सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीदों का बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिक सुखचैन सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।