पूर्व विधायक सहीराम बिश्नोई को श्रद्धांजलि देने सिरसा पहुंचे सीएम सैनी
सिरसा: शुक्रवार (29 मई) को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा जिला के गांव सत्ता खेड़ा में पहुंचें। सत्ता खेड़ा गांव में पूर्व विधायक सहीराम बिश्नोई की श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत की। पिछले दिनों पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई का 104 साल की उम्र में निधन हुआ था।
May 29, 2026, 18:06 IST

स्वर्गीय सही राम बिश्नोई के नाम पर रखा जाएगा सरकारी अस्पताल का नाम
सीएम सैनी ने पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डबवाली में घोषणा भी की। क्षेत्र में बनने वाले सरकारी अस्पताल के नाम को लेकर घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि स्वर्गीय सही राम बिश्नोई के नाम पर सरकारी अस्पताल का नाम रखा जाएगा।