चंडीगढ़ में नामदेव सम्मेलन का आयोजन, सीएम नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

 
Rewari Protest Ends Following CM Nayab Singh Saini’s Assurance on Hospital and Ayurvedic College

आगामी 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में पंजाब राज्य स्तरीय नामदेव सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। टांक क्षत्रिय सभा, संत नामदेव सभा व ऑल इंडिया क्षत्रीय प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को नामदेव सभा से ओमप्रकाश गारचा व सतबीर वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य वक्ताओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि सम्मेलन के दौरान पंजाब में सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के गठन, किसी बड़े संस्थान का नाम संत नामदेव महाराज के नाम पर रखने तथा पंजाब में नामदेव सभा से जुड़े संस्थानों के जीर्णोद्धार एवं विकास सहित समाज की अन्य प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी जाएंगी।

नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों के लिए एकजुटता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नामदेव समाज के लोग भाग लेंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सभा के उपाध्यक्ष सुरेश रोहिल्ला, नरेश बंजारा, शरणजीत सिंह, जोगा सिंह, जरनैल सिंह, हरविंदर सिंह, सरदार जगतार सिंह, मलकीत सिंह, नरेंद्र पाल, बलविंदर सिंह, जगदेव सिंह, बेअंत सिंह, मेजर सिंह, रविंद्र पूर्वा, मांगीलाल, जसविंदर सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।