हरियाणा के सिरसा में CM नायब सैनी की बड़ी कार्रवाई, वीटा मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO को सस्पेंड किया
सिरसा में शनिवार को हुई ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीटा मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO भागीरथ को सस्पेंड कर दिया। उन पर दूध रिजेक्ट करने के आरोप लगे थे। फिलहाल भागीरथ प्लांट में MIS इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में हुई जनसुनवाई में कुल 15 शिकायतें रखी गईं। इनमें से मुख्यमंत्री ने तीन शिकायतों पर जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।
वहीं किसानों ने सिरसा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर सीएम सैनी ने कहा कि फिलहाल फसल की स्थिति ठीक है।
जनसुनवाई के दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला भी सामने आया। मीटिंग हॉल के बाहर एक महिला फरियादी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। महिला ने अपने बेटों पर जमीन अपने नाम कराने और उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया था।
मीटिंग खत्म होने के बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से हरियाणवी कलाकारों को मिल रही धमकियों को लेकर सवाल किया, लेकिन उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
