युवाओं से CM नायब सैनी की अपील, गांवों को बनाएं आत्मनिर्भर और मजबूत

सोनीपत:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से अपने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है। शनिवार को समालखा के पट्टी कल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास तब संभव होता है, जब लोग मिलकर उसके लिए संकल्प लें और समर्पण के साथ काम करें।
 
 युवाओं से CM नायब सैनी की अपील, गांवों को बनाएं आत्मनिर्भर और मजबूत

सोनीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से अपने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है। शनिवार को समालखा के पट्टी कल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास तब संभव होता है, जब लोग मिलकर उसके लिए संकल्प लें और समर्पण के साथ काम करें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को लोगों के सहयोग, श्रम, त्याग और समर्पण ने नई पहचान दी है। जब समाज अपने विकास का संकल्प लेता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पीढ़ियों तक दिखाई देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने, बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

सीएम सैनी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया रसायन मुक्त खेती की ओर बढ़ रही है और भारत भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहा है। इसी दिशा में हरियाणा सरकार ने इस वर्ष के बजट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, ताकि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

खेलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का खेलों में अग्रणी राज्य है। यदि गांवों में मौजूद प्रतिभाओं को सही अवसर और बेहतर प्रशिक्षण मिले, तो यह केंद्र भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर सकता है। उन्होंने युवाओं को खेलों के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक विकास के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी।