Haryana : हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, 53 सट्टेबाजों को 12 लाख कैश के साथ दबोचा
Jul 3, 2025, 14:06 IST
Haryana : हरियाणा के करनाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के घरौंडा की दुर्गा कॉलोनी से CM फ्लाइंग टीम ने रेड करके 53 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। इस दौरान टीम को इनके पास से 12 लाख से ज्यादा की राशि बरामद हुई है, वहीं 40 से ज्यादा फोन बरामद हुए हैं। ये अधिकतर लोग गाड़ियों पर आए थे तो गाड़ियों की चाबियां भी मिली।
