सार्वजनिक स्थलों पर चलाया स्वच्छता अभियान, स्कूलों में महिला स्वास्थ्य को लेकर भी किया जागरूक

 
 सार्वजनिक स्थलों पर चलाया स्वच्छता अभियान, स्कूलों में महिला स्वास्थ्य को लेकर भी किया जागरूक

सिरसा,


सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने और आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहरी निकाय विभाग की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया। वहीं, विद्यालयों में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। नगर परिषद सिरसा, नगर परिषद मंडी डबवाली तथा नगर पालिका रानियां, कालांवाली और ऐलनाबाद में आयोजित गतिविधियों के दौरान सार्वजनिक स्थानों की सफाई, आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। विद्यालयों में छात्राओं को महिला स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में संबंधित वार्डों के पार्षदों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।

उन्होंने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य शहरों को साफ-सुथरा रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विद्यालयों में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया।