Haryana News: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सीएम सैनी ने किया ये बड़ा ऐलान
Jun 12, 2025, 06:32 IST
Haryana News: हरियाणा के सिरसा में बुधवार को संत कबीर जयंती मनाई गई। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन 2100 रुपए बढ़ाने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने कहा कि सिरसा में बन रहे सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा और डबवाली के 10 बेड वाले नशा मुक्ति केंद्र में 30 बेड किए जाएंगे। सीएम ने की 31 लाख रुपये देने की घोषणा सीएम ने ये भी कहा कि ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल के पास नया नशा मुक्ति केंद्र बनेगा। वहीं, जिले में समाज को विभिन्न कायों के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने समाज को दिशा दी है। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही शाह सतनाम सिंह महाराज का भी नाम लिया। वहीं, सीएम ने कहा कि हरियाणा में भाजपा महापुरुषों की जयंती मनाने लगी है। पहले की सरकारें परिवार के लोगों की जयंती मनाती रही हैं।' प्रदेश में 40 हजार है सफाई कर्मचारी खबरों की मानें, तो सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मनोज अटवाल ने बताया कि प्रदेश में 40 हजार सफाई कर्मचारी हैं। इनमें 6500 पक्के, 13500 आउटसोर्सिंग पार्ट-2 के तहत और अन्य ठेकेदार के अधीन हैं। पक्के को वेतन 50 से 60 हजार रुपए है और कच्चे सफाई कर्मचारियों को 16 हजार रुपए वेतन मिलता है। ये भी पढ़ें- जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 12 जून का राशिफल
