Haryana News: हरियाणा के स्कूलों गीता के श्लोक पढ़ेंगे बच्चे , शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में अब प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े जाएंगे। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने प्रदेश के सभी विद्यालयों के मुखियाओं को पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गीता के श्लोक अति-आवश्यक हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड परिसर में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से इसकी शुरुआत की गई। विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक पढ़े। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने आशीर्वचन दिए। स्वामी ज्ञानानंद महाराज काफी समय से गीता के प्रचार और प्रसार में लगे हुए हैं, ताकि छात्र-छात्राओं में सार्थक गुण विद्यमान हो सकें।
गीता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान
बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की गीता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी विद्यालय मुखियाओं से आग्रह किया है कि वे रोजाना प्रार्थना सभा में गीता का पाठ करवाएं, ताकि छात्र और छात्राओं में आध्यात्मिक गुणों का विकास हो।