नूंह को 174.66 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

 
नूंह को 174.66 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

 

**

 

*स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूतीनूंह में 155.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 100 बेड का जिला सामान्य अस्पताल*

 

*मेवात विकास अभिकरण के तहत खेलशिक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी किया शिलान्यास*

 

*मुख्यमंत्री ने पुन्हाना में बीपीएचयू और मांडीखेड़ा में टीबी कार्यालय भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन*

 

चंडीगढ़, 29 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नूंह जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 174.66 करोड़ रुपये की लागत की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खेलशिक्षा और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

 

इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना नूंह में पुराने सीएचसी परिसर में 155.49 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड क्षमता वाले जिला सामान्य अस्पताल (डीसीएच) का निर्माण हैजिसका मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसके अलावास्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के तहत गांव अड़बर में 60 लाख रुपयेगांव छारोड़ा में 79 लाख रुपयेगांव कंकर खेड़ी (खेरली नूंह) में 64 लाख रुपयेगांव नई में 69 लाख रुपयेगांव सिरोली में 61 लाख रुपये तथा गांव इंडरी में 63 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी) भवनों का निर्माण किया जाएगा। गांव पढ़ेनी में 50 लाख रुपये और पिनगवां में 62 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवनों का निर्माण भी किया जाएगा।

 

इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवारउद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंहकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणासोहना के विधायक तेजपाल तंवर,  हथीन के विधायक मोहम्मद इसराईलनूंह के विधायक आफताब अहमदफिरोजपुर-झिरका के विधायक मामन खान सहित अन्य गणमान्य  उपस्थित थे।

 

*खेल और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को भी मिलेगी मजबूती*

 

मुख्यमंत्री ने मेवात विकास अभिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। इनमें नूंह में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक पार्क का निर्माणपिनगवां में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का नवीनीकरण तथा 1.47 करोड़ रुपये की लागत से 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना शामिल है।

 

इसी प्रकारनूंह खंड के 33 राजकीय विद्यालयों में 1 करोड़ रुपये की लागत से बालिका शौचालयों का निर्माणहथीन खंड में 39 लाख रुपये की लागत से उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का निर्माणहथीन खंड के 14 राजकीय विद्यालयों में 1 करोड़ रुपये की लागत से हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना तथा हथीन खंड के 10 राजकीय विद्यालयों में 50 लाख रुपये की लागत से खेल मैदानों का विकास किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्तमुख्यमंत्री ने पिनगवां खंड के गांव लाहबास में 86 लाख रुपये की लागत से अल्वी भवन के निर्माण की भी आधारशिला रखी।

 

*बीपीएचयू और टीबी कार्यालय भवन का उद्घाटन*

 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें पुन्हाना सीएचसी परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन तथा मांडीखेड़ा नागरिक अस्पताल परिसर में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित टीबी कार्यालय भवन शामिल हैं।

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मेवात विकास अभिकरण के तहत गांव शाहपुर-नंगली (नूंह) एवं कामेड़ा (फिरोजपुर झिरका) में 85 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण तथा जिला नूंह के 16 राजकीय विद्यालयों में 80 लाख रुपये की लागत से मिलने वाली खेल सुविधाओं का उदघाटन किया है। मुख्यमंत्री ने 92 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि का वितरण भी किया। यह राशि मुख्यमंत्री मेवात गरीब मेधावी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नूंह जिले में स्वास्थ्यशिक्षाखेल सहित आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार करते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगीवहीं विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शिक्षा एवं खेल की बेहतर सुविधाएं भी विकसित होंगी। सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।