*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में टेका माथा, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की अरदास की*

 
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में टेका माथा, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की अरदास की*

 

 

चंडीगढ़, 15 नवंबर।   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और प्रदेश के नागरिकों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया और संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुद्वारा पिपली साहिब का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां आकर मन को असीम शांति मिलती है। सिख गुरुओं ने हमें मानवता, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। प्रदेश सरकार भी इसी मार्ग पर चलते हुए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

 

इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा,  चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना,  चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरपर्सन माफी ढांडा,  गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।