मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, 2029 तक हर वादा पूरा करेगी डबल इंजन सरकार
29 जून को संत कंबीर जंयती का राज्य स्तरीय आयोजन भिवानी में होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अधिकारों की रक्षा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समुदाय के समग्र उत्थान को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि 29 जून को संत कबीर जयंती का राज्य स्तरीय आयोजन भिवानी में किया जाएगा, जिसमें वह स्वयं शामिल होंगे। इसके अलावा पंजाब के अबोहर और लुधियाना में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
भाजपा सरकार ने अब तक 63 संकल्प पूरे किए
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक अपने 63 संकल्प पूरे कर चुकी है, जबकि 153 अन्य संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 तक सभी वादों को धरातल पर उतार दिया जाएगा। सैनी ने कहा कि धनक समाज का इतिहास आत्मसम्मान, त्याग और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा रहा है। देश की आजादी की लड़ाई हो, सामाजिक सुधार आंदोलन हों या विकसित भारत के निर्माण का संकल्प, समाज ने हर मोर्चे पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि अब सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान और अधिकारों की आवाज को और मजबूत करने का समय है। संत कबीर दास की विरासत को आगे बढ़ाने वाले इस समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी मेहनत और आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प है।
