Charkhi Dadri Firing Case: चरखी दादरी में फायरिंग कांड, मुख्य आरोपी कातिया समेत 3 आरोपी दबोचे, एक के पैर में लगी गोली
Charkhi Dadri Firing Case: चरखी दादरी में फायरिंग कांड, मुख्य आरोपी कातिया समेत 3 आरोपी दबोचे, एक के पैर में लगी गोली
ब्रेकिंग चरखी दादरी फायरिंग कांड
चरखी दादरी के चर्चित फायरिंग कांड में जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली
पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, दो अन्य आरोपी भी काबू
डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की खुलासा किया
बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ और मौके से अवैध पिस्तौल बरामद की गई
फायरिंग कांड की साजिश में शामिल प्रीत साहुवास और युदबिन्दर लोहारू चौक दादरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया
तीनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे आपराधिक नेटवर्क और फरार साथियों की तलाश की जा रही है
पुलिस ने खुलासा किया कि घटना में घायल सात लोगों में से छह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है
फतेहगढ़ निवासी अमित पर हत्या समेत 21 आपराधिक मामले, जबकि अन्य कई घायलों पर भी विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं
मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
