हरियाणा में बिजली निगम का CFO बर्खास्त, IDFC बैंक घोटाले में अब तक कई अधिकारी बर्खास्त

 
हरियाणा में बिजली निगम का CFO बर्खास्त, IDFC बैंक घोटाले से जुड़ा मामला; 2 IAS सस्पेंड, 3 अधिकारी बर्खास्त
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ₹590 करोड़ के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित दीवान को पद से बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि दीवान ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर खाते खोले और ₹50 करोड़ के फर्जी लेनदेन दिखाया।

ऑफिस ऑर्डर से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के खातों में अनियमितताओं, फर्जी ट्रांजेक्शन और सरकारी धन की हेराफेरी के मामले में की गई है। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण की जांच पहले ACB ने की। अब CBI जांच कर रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CFO अमित दीवान इस समय अंबाला सेंट्रल जेल में बंद है। उसे 18 मार्च को ACB ने गिरफ्तार किया था। दीवान पर आरोप है कि उसने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक में गलत मंशा से दो बैंक खाते खुलवाए और मुख्य आरोपित रिभव ऋषि के साथ मिलीभगत कर घोटाले को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई। Haryana News

क्या-क्या खुलासे हुए...

 हरियाणा में बिजली निगम का CFO बर्खास्त, IDFC बैंक घोटाले में अब तक कई अधिकारी बर्खास्त

खातों से गड़बड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में खोले गए खातों के जरिए करोड़ों रुपए के लेनदेन हुए। इनमें से एक खाते में 50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए, जबकि बाद में उसमें फर्जी FDR और अनधिकृत ट्रांजेक्शन पाए गए। Haryana News

दी गई रिश्वत

दस्तावेज के मुताबिक, संबंधित बैंक उस समय सरकारी पैनल में शामिल नहीं था, फिर भी नियमों को नजरअंदाज कर खाता खोला गया। इस पूरे मामले में बैंक अधिकारियों और अमित दीवान के बीच मिलीभगत की बात सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उन्हें रिश्वत के तौर पर करीब 50 लाख रुपए तक दिए गए। Haryana News

वजह

आदेश में कहा गया है कि इतने गंभीर आरोपों और चल रही आपराधिक जांच के बीच विभागीय जांच करना व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि इससे सबूतों से छेड़छाड़ का खतरा हो सकता है। इसलिए नियमों के तहत बिना नियमित विभागीय जांच के ही उन्हें बर्खास्त किया गया। Haryana News

मिली थी जमानत

जानकारी के मुताबिक, करीब 18 दिन पहले अमित दीवान को बेटे की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट ने 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि आरोपी दीवान ने 19 दिन की अंतरिम बेल के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी। पंचकूला कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के दौरान फैसला सुनाते हुए आदेश दिए थे कि उसे पहले कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करवाना होगा तथा 5 लाख के बेल बॉन्ड भी सबमिट करने होगी। Haryana News

2 IAS सस्पेंड, 3 अधिकारी बर्खास्त

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक घोटाले में अब तक हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB) के कंट्रोलर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) राजेश सांगवान, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के कंट्रोलर रणधीर सिंह और विकास एवं पंचायत विभाग के सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार शामिल हैं। इसी मामले में 2011 बैच के IAS अधिकारी प्रदीप कुमार और 2012 बैच के IAS राम कुमार सिंह को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया था।