Haryana CET : हरियाणा के इस जिले में CET के आवेदन रुके, पोर्टल हुआ बंद

 
Haryana CET : हरियाणा के इस जिले में CET के आवेदन रुके, पोर्टल हुआ बंद
Haryana CET : हरियाणा के सोनीपत में CET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पहुंच रहे अभ्यर्थी CSC पर करीब एक घंटे से परेशान हो रहे हैं। CSC पर एक घंटे से पोर्टल बंद है। ऐसे में विद्यार्थियों को पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी का सामने करना पड़ रहा है।

सुबह पोर्टल पूर्ण रूप से कर रहा था कार्य 

मिली जानकारी के बुधवार शाम को पोर्टल रुक-रुक कर चल रहा था। इसके बाद वीरवार सुबह पोर्टल पूर्ण रूप से कार्य कर रहा था। पात्र युवा पोर्टल पर अपने आवेदन करवा रहे थे। उनके केंद्र पर भी 18 युवाओं ने आवेदन किया है, लेकिन अचानक 11 बजे के आसपास पोर्टल बंद हो गया। ऐसे में युवाओं को पोर्टल पर आवेदन करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।