सावधान ! हरियाणा में इन जिलों के लिए अगले 3 घंटे भारी, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट बदल ली है। करनाल में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। सोनीपत, पानीपत में भी दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.04.2026 @ 2.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, अंबाला जिलों में धूलभरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है।
