सावधान ! हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे भारी, गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट 

 
सावधान ! हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे भारी, गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट 
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 17.04.2026 @ सांय 7.55 बजे जारी... अगले तीन घंटों में  हांसी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत,  महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,  पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह  जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की  बारिश होने की संभावना है।

मौसम अलर्ट : उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम, दिल्ली हरियाणा और यूपी में जल्द फिर बारिश व आंधी

दिनांक: 17 अप्रैल 2026
समय: 7:04 PM
वैधता: अगले कुछ घंटे

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ली है। इसी कारण दोपहर बाद से गरज चमक वाली गतिविधियां शुरू हुईं, जिसके चलते पश्चिमी हरियाणा, उत्तर राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई।

अब ये बादल धीरे धीरे दक्षिण हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। अगले 1 से 3 घंटों के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झुंझुनूं एवं पूर्वी चूरू जिलों में गरज चमक के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर तेज बारिश, तेज हवाएं एवं ओलावृष्टि भी संभव है। मौसम गतिविधियों के दौरान सावधानी रखें।