हरियाणा में छात्रों पर बस चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बची बच्चों की जान 

 
हरियाणा में छात्रों पर बस चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बची बच्चों की जान 
Naya Haryana : हरियाणा के सोनीपत जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में एक निजी बस ड्राइवर ने छात्रों पर बस चढ़ाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, बच्चे बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने बस रोकने का इशारा किया तो उसने तेज रफ्तार में बस छात्रों पर ही चढ़ाने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोहाना से जींद रोड की है। आरोप है कि निजी बस संचालक इन स्टूडेंट्स के वैध बस पास को मानने से इनकार करते हैं। इसी के चलते वो इन्हें देखते ही बस भगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार छात्र ने सामने आकर बस रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर उसके ऊपर से ही बस निकालने की कोशिश करने लगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, RTO सचिव मनीष मदान ने कहा कि हम वीडियो का सत्यता को देखकर आरोपी ड्राइवर पर एक्शन लेंगे। प्राइवेट बसें नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकती हैं। Haryana News

वीडियो में क्या दिखा...

मिली जानकारी के अनुसार, गोहाना से जींद रोड पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि 20 के करीब स्टूडेंट्स बस स्टैंड के पास खडे़ होकर बस का इंतजार कर रहे थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान एक स्टूडेंट ने प्राइवेट बस ड्राइवर को बस रोकने के लिए हाथ से इशारा किया। बस रोकने की बजाए ड्राइवर ने तेज रफ्तार में जिग-जैग कर बस को स्टूडेंट पर ही चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वो तेजी से बस भगा ले गया।