हरियाणा में बुलडोजर एक्शन शुरू, हिसार में पांच घंटे तक अवैध निर्माणों पर चला 'पीला पंजा'
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर मकान नंबर-19 से शुरू हुआ यह अभियान शाम पांच बजे तक चलता रहा, जिसमें 100 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) से ड्यूटी मजिस्ट्रेट SDO सुरेंद्र के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में HSVP का एक SDO और तीन जूनियर इंजीनियरों की टीम ने सुनियोजित ढंग से काम किया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, टीम ने मकान नंबर-19 से लेकर 936 नंबर तक क्रमबद्ध तरीके से कब्जे हटाए। लगभग पांच घंटे तक चली इस मुहिम में सड़कों और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का प्रयास किया गया। Haryana News
कब्जे हटाने की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, अवैध कब्जे हटाने के अभियान की शुरुआत सुबह नौ बजे की तैयारियों से हुई, जब HSVP टीम पुलिस सहायता के लिए थाने पहुंची। महिला पुलिसकर्मियों की अनुपलब्धता से कार्रवाई में विलंब हुआ। दोपहर करीब 12 बजे टीम को पुलिस बल मिला।
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद 12:08 बजे टीम थाने से मौके के लिए रवाना हुई और 12:16 बजे पहली ग्रिल पर JCB का पंजा चला। कार्रवाई के दौरान कहीं ग्रिल हटाई गई, तो कहीं दीवारें तोड़ी गईं। बेसहारा पशुओं के लिए बनाए गए होद, अवैध खोखे और अन्य ढांचों को भी हटाया गया। मार्केट क्षेत्र के सामने भी अतिक्रमण साफ किया गया। Haryana News
कार्रवाई जारी
मिली जानकारी के अनुसार, मार्केट के सामने ग्रिल बेल्ट में जब एक खोखे पर JCB चली, तो एक स्थानीय व्यक्ति ने विरोध जताया। हालांकि अन्य सेक्टरवासियों और अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई और अभियान बिना किसी बड़े व्यवधान के आगे बढ़ता रहा। Haryana News
निजी दायरे
जानकारी के मुताबिक, कई संपत्ति मालिकों ने घरों के आगे 5 से 10 फीट तक जमीन पर कब्जा जमा रखा था। कहीं लोहे की ग्रिल लगाकर स्थायी घेराबंदी की गई थी, तो कहीं छोटे-छोटे दीवारनुमा अवरोध खड़े कर पड़ोसियों से दूरी बनाने के नाम पर सार्वजनिक जमीन को निजी बना लिया गया था। रैंप, चबूतरे और अन्य संरचनाओं के जरिए सड़क की चौड़ाई तक सिकुड़ चुकी थी। Haryana News
आदेश का असर
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल की ओर से 16 अप्रैल को जारी आदेश के तहत की गई। आदेश में एचएसीवीपी के सीए के माध्यम से सड़क और उससे सटी सरकारी जमीन पर बने हर प्रकार के अवैध निर्माण चबूतरे, रैंप, बागवानी और अन्य संरचनाओं को हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अभियान के दौरान रैंप पर टीम ने नरमी दिखाई। Haryana News
अवैध कब्जे पर चलेगी JCB
जानकारी के मुताबिक, HSVP के SDO राम प्रसाद ने बताया कि तीन JCB की मदद से यह कार्रवाई की गई और पुलिस बल की देरी के कारण शुरुआत देर से हो सकी। सेक्टर 16-17 के मकान नंबर 936 तक कार्रवाई पूरी कर ली गई है और अगले सप्ताह भी यह अभियान जारी रहेगा।
