Bulldozer Action: हरियाणा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, इन इमारतों पर चला पीला पंजा

 
Haryana news
Bulldozer Action: हरियाणा के गुरुग्राम में शहर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जहां प्रशासन ने डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर बुलडोजर चलाकर करीब 100 से ज्यादा अवैध इमारतों को हटाने का काम किया है। इनमें 3-4 मंजिला इमारतें थी और 30 इमारतें 2 मंजिला थी। फरूखनगर- डाबोदा रोड पर यह कार्ऱवाई की गई। जहां लबें समय से सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। 
65 फुट चौड़ी होगी सड़क
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो अतिक्रमण हटाने के बाद अब इस सड़क को 65 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसमें लगभग 7 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस सड़क के निर्माण से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
भारी पुलिस बल तैनात
 अतिक्रमण से संबंधित सभी संबंधित पक्षों को इसकी जानकारी दी गई है। इसके बावजूद तय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया तो यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की विरोध से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अवैध अतिक्रमण का ये काम 5 दिनों तक सुबह और शाम चला।