UP Crime News: भाई तेरी पत्नी तो बहुत खूबसूरत है...ये सुनते ही पागल हुआ युवक और फिर कर दिया ये कांड

 
UP Crime News: भाई तेरी पत्नी तो बहुत खूबसूरत है...ये सुनते ही पागल हुआ युवक और फिर कर दिया ये कांड
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को इतनी खूबसूरत पत्नी मिली जो उसके लिए परेशानी का कारण बन गई। बताया जा रहा है कि गांव के लोग उसे ये कहकर चिढ़ाते थे कि यार तेरी पत्नी को बेहद खूबसूरत है। जिसके परेशान होकर युवक ने अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पांच घंटों तक युवक को समझाया और उसे घर की छत से नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिरौली थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव का है। गांव लोग एक युवक को मजाक में गुरुदेव कहकर बुलाते हैं और जब गांव वालों ने उसकी पत्नी की खूबसूरती को लेकर उसे ताना माता तो गुरुदेव को यह बात बहुत बुरी लग गई और उसने गुस्से में आकर कहा कि अब मैं अपनी जान दे देगा। इसके बाद वह सीधे घर की छत पर चढ़ गया और उसने नीचे कूदने की धमकी देनी शुरू कर दी। वहीं जैसे ही गांव के लोगों को पता चला कि गुरुदेव छत पर चढ़ गया है और मरने की धमकी दे रहा है तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नाीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन, गुरुदेव किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। वो बार-बार सबके सामने ये ही कहता रहा कि अब जीने उसके जीने का कोई मतलब नहीं है। मेरा गांव सब लोग मजाक उड़ाते हैं। पुलिस और गांव के लोग 5 घंटे तक गुरुदेव को मनाने का प्रयास करते रहे। वहीं युवक कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने घर के नीचे गद्दे और जाल बिछवा दिया। ताकि, उसे बचाया जा सके। काफी समझाने के बाद युवक को नीचे उतारा गया और उसे सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया और वहीं आगे कोई ऐसी स्थिति पैदा न हो। इसके लिए युवक की काउंसलिंग कराई जाएगी।