Breaking : हरियाणा में इस BJP नेता के घर ED की रेड, देर शाम तक चली जांच
Feb 27, 2026, 11:29 IST
Breaking : हरियाणा के करनाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की चौधरी कालोनी में BJP नेता के घर में सुबह करीब 8 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए और घर के सभी सदस्यों को बाहर जाने से मना कर दिया। इसके बाद टीम ने दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए।
टीम देर शाम तक जांच करती रही। बता दें कि भाजपा नेता सीमा गुप्ता और नीरज गुप्ता आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं। उनके ईंट के भट्ठे व टायर पिघलाकर आयल बनाने की फैक्टरी है जिसको लेकर टीम जांच कर रही है। जांच में क्या सामने आया अभी इसकी जानकारी टीम ने नहीं दी है।
इस दौरान घर में न तो किसी को बाहर आने की अनुमति दी गई और न ही घर के अंदर जाने की अनुमति दी गई। घर के बाहर खड़े सुरक्षा कर्मचारियों ने लोगों को भाजपा नेता के घर से दूर रखा।
