बहादुरगढ़ विधानसभा के लिए एईआरओ की बूथवार ड्यूटी जारी
बहादुरगढ़, 5 अगस्त
जिला निर्वाचन कार्यालय, झज्जर द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र-64 के लिए सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बूथवार ड्यूटी एवं कार्यालयों की सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक अधिकारी अपने निर्धारित कार्यालय में उपस्थित रहकर संबंधित बूथों के मतदाताओं के दावे, आपत्तियां तथा पुनरीक्षण से जुड़े अन्य कार्यों का निपटारा करेंगे।
जारी सूची के अनुसार बूथ नंबर 51 से 64 के लिए अमन मोर (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पब्लिक हेल्थ) दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
बूथ नंबर 65-68, 127-129, 134 तथा 182-186 के लिए अनिल रोहिल्ला (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर) रेस्ट हाउस, दिल्ली-रोहतक रोड में तैनात रहेंगे।
बूथ नंबर 108, 123-126 और 135-138 के लिए खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह रेलवे रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।
बूथ नंबर 1 से 14 के लिए प्राचार्य कर्मवीर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसौर खेड़ी में तथा बूथ नंबर 15 से 27 के लिए प्राचार्य रवि धनखड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लड़रावण में उपस्थित रहेंगे।
बूथ नंबर 28 से 40 के लिए प्राचार्य ऋषि कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आसौदा तथा बूथ नंबर 41 से 50 के लिए प्राचार्य कप्तान सिंह राजकीय विद्यालय कुलासी में तैनात रहेंगे।
बूथ नंबर 75 से 87 के लिए प्राचार्या चेतनया शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छारा में रहेंगी।
बूथ नंबर 69-74, 88, 89, 93 एवं 94 के लिए नवीन कुमार (सब डिवीजनल ऑफिसर, सिंचाई विभाग) ओल्ड ज्यूडिशियरी कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।
बूथ नंबर 158, 159, 163-165 एवं 177-181 के लिए संजय रोहिल्ला (कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़) नगर परिषद कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
बूथ नंबर 166 से 176 के लिए डॉ. आदर्श रानी एएच एंड डी कार्यालय, झज्जर रोड में उपस्थित रहेंगी।
बूथ नंबर 147-154 तथा 220-221 के लिए अजय (सब डिवीजनल ऑफिसर) सेक्टर-6 एचएसपीसीबी कार्यालय में तैनात रहेंगे।
बूथ नंबर 110-113 एवं 122 के लिए सुनील कौशिक (एसडीओ) कृषि विभाग कार्यालय, ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स तथा बूथ नंबर 114-121 के लिए संदीप (एसडीओ) पब्लिक हेल्थ कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।
बूथ नंबर 100-103 एवं 187-191 के लिए शिवराज (एसडीओ, यूएचबीवीएन) नई बस्ती स्थित कार्यालय में तैनात रहेंगे, जबकि बूथ नंबर 104-107 एवं 109 के लिए अमित दहिया (एईई) सेक्टर-6 एचएसपीसीबी कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
बूथ नंबर 95-99, 194-196, 204 एवं 205 के लिए नितिन (एसडीओ) पीएचईडी मेन वाटर वर्क्स कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। बूथ नंबर 197, 199, 201-203 एवं 206-212 के लिए राजेश मलिक (एडीटीओ) जिला परिवहन कार्यालय में सेवाएं देंगे।
बूथ नंबर 90-92, 213-219 तथा 225-227 के लिए प्रियांक (एसडीओ, यूएचबीवीएन) नई बस्ती स्थित कार्यालय में तथा बूथ नंबर 222-224 एवं 228-230 के लिए राजेश तोमर (एसडीओ) पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) रेस्ट हाउस में उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार बूथ नंबर 145, 146, 155-162 एवं 231-233 के लिए अजय मेहता (ईटीओ) जिला सैनिक बोर्ड रेस्ट हाउस के प्रथम एवं द्वितीय तल पर तैनात रहेंगे।
बूथ नंबर 139 से 144 के लिए पीडब्ल्यूडी (बी एंडआर) रेस्ट हाउस में संबंधित सब डिवीजनल अधिकारी उपलब्ध रहेंगे।
वहीं बूथ नंबर 130-133, 192, 193, 198 एवं 200 के लिए चारु हुड्डा (ईटीओ) जिला सैनिक बोर्ड रेस्ट हाउस के प्रथम एवं द्वितीय तल पर मौजूद रहेंगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान संबंधित बूथों के मतदाता अपने निर्धारित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से संपर्क कर दावे, आपत्तियां तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों का निस्तारण करवा सकते हैं।
