चंडीगढ़-जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री भी बताए टारगेट

 
चंडीगढ़-जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री भी बताए टारगेट
चंडीगढ़ और पंजाब से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को चंडीगढ़ और पंजाब के जालंधर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर में DPS स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य DPS स्कूल को E-mail के जरिए यह धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, E-mail में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें लिखा था कि अपने बच्चों को बचाओ। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। Bomb Threat

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि E-mail के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और Cyber सेल भी जांच में शामिल है। अभिभावकों में लगातार मिल रही ऐसी धमकियों को लेकर चिंता का माहौल है। Bomb Threat

E-mail में ये बातें लिखीं

जानकारी के मुताबिक, धमकी वाली E-mail में लिखा है- जालंधर के स्कूलों में बम ब्लास्ट होगा। अपने बच्चे बचाओ। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। देहसिवाबरमोहे स्टार्ट, जन-गण-मन बंद करो। बम और ग्रेनेड से हमला होगा, स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में बम फटेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, E-mail में आगे लिखा है- खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से। बम या ग्रेनेड हमले में सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी ठोकेंगे। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर के स्टेच्यू को 14 अप्रैल को बम धमाके से खत्म करेंगे। Bomb Threat

जानकारी के मुताबिक, E-mail पर भेजने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी का पता लिखा है। इसके नीचे इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकनशाह वाला, डॉ. गुरनिरबैर सिंह और खान राजादा का नाम लिखा है।

धमकी वाली E-mail का PHOTO

 4 स्कूलों को धमकी

चंडीगढ़ में भी बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और संबंधित स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। Bomb Threat

मिली जानकारी के अनुसार, Sector-41, Sector-32, Sector-47 और Sector-45 स्थित स्कूलों को यह धमकी भरा E-mail मिला। इसके बाद पुलिस टीमों ने स्कूल परिसरों को खाली करवाकर जांच शुरू की। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं।

तलाशी शुरू

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। Bomb Threat

पहले भी आई धमकियां

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हाईकोर्ट और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, हर बार जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

E-mail की जांच

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पुलिस धमकी भरे E-mail के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। Cyber सेल की मदद से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि E-mail कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। Bomb Threat

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ थाना Sector-34 के SHO सतिंदर ने कहा कि चेंकिंग करवा ली है। किसी तरह की कोई चीज नहीं मिली है। उनमें लोगों को किसी तरह की पैनिक लेने की जरूरत नहीं है। हमने मेल का प्रिंट ले लिया है। साथ ही कहा गया किसी तरह डरने की जरूरत नहीं है।