लाखन माजरा में ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रोहतक, 25 जुलाई। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा में ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाखन माजरा ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ कल्चरल फेस्ट की जिला समन्वयक सुनीता अहलावत तथा खंड शिक्षा अधिकारी लाखन माजरा साधना भी मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती मनजीत मलिक ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कक्षा 5वीं से 8वीं तक के प्रतियोगिता परिणाम :-
रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा ने प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, इंदरगढ़ ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय, चांदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घरौंठी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा द्वितीय तथा राजकीय मिडिल विद्यालय, इंदरगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिटौली ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा ने द्वितीय तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रतियोगिता परिणाम :-
फोक डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घरांैठी प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिटौली द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर तृतीय स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिटौली ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिटौली द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरक जाटान तृतीय स्थान पर रहा।
नाटक प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंसी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घरौठी ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनजीत मलिक ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों एवं अधिकारियों की भी सराहना की।
