हरियाणा में BJP महिला विधायक बोलीं- वोट दो, शादी करवाऊंगी, सभा में कहा- कोई कुंवारा नहीं रहेगा

 
हरियाणा में BJP महिला विधायक बोलीं- वोट दो, शादी करवाऊंगी, सभा में कहा- कोई कुंवारा नहीं रहेगा

Naya Haryana : हरियाणा में नगर परिषद चुनाव में सभी के दौरान का एक BJP महिला विधायक का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। हरियाणा में BJP की विधायक बिमला चौधरी रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव में 'वोट दो और शादी करवाओ' का अनोखा वादा करके चर्चा में आ गईं। चेयरपर्सन पद की BJP उम्मीदवार विनीता पीपल के समर्थन में जनसभा के दौरान विधायक ने ये वादा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंच पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद थीं। इस दौरान पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने कहा- 

मेरी माताओ-बहनों, आप विनीता को जिताकर भेजो। शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारी है। और तो और, आज मैं इस मंच से एक और वादा करती हूं, जिन युवाओं की शादियां नहीं हो रही हैं, जो कुंवारे बैठे हैं, उनकी शादी कराने का जिम्मा भी मेरा है, आप बस आशीर्वाद दीजिए। Haryana News

विधायक के इतना कहते ही जनसभा में मौजूद हर शख्स ठहाके मारकर हंसने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को नतीजे घोषित होंगे। इस दौरान पंचकूला, सोनीपत व अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद और उकलाना, सांपला व धारूहेड़ा नगर पालिका में वोट डाले जाएंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी के गोल चक्कर पर हुई इस जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक विमला चौधरी ने कहा कि मैं पलवल की बेटी हूं। पलवल में हमने रेवाड़ी, रामपुरा, बिजलीघर के युवाओं की शादी कराई है। अब कोई कुंवारा नहीं रहेगा। पहले वोट करो, फिर अपनी शादी करवाओ। Haryana News

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विमला ने कहा कि चेयरपर्सन तो हमारी जीतेगी ही, लेकिन युवाओं की शादी भी होगी। मैंने 36 बिरादरी से वोट मांगी है, हमने यहां लड़कों की शादी कराई हैं। मैंने अपना समझकर वोट मांगी हैं, पलवल में कई शादियां कराई हैं। Haryana News

जनसभा में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी विधायक के बयान पर चुटकी लेते कहा- आज तो बिमला चौधरी जी ने गजब ही कर दिया। विकास की बात तो ठीक थी, लेकिन अब तो लगता है कि बिमला जी ने रेवाड़ी में ‘मैरिज ब्यूरो’ ही खोल दिया है, वे अपना वादा पूरा भी करेंगी।