हरियाणा में BJP नेता फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार, ₹10 लाख में बनवाई थी BAMS डिग्री

 
हरियाणा में BJP नेता फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार, ₹10 लाख में बनवाई थी BAMS डिग्री
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पंचकूला पुलिस ने हिसार के BJP के सिटी मंडल प्रमुख एवं पूर्व पार्षद महेंद्र जुनेजा को फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 12 मई 2023 को पंचकूला सेक्टर-5 थाने में दर्ज FIR नंबर 142 से जुड़ा है, जिसमें फर्जी मेडिकल डिग्री और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार कराने का खुलासा हुआ था। FIR के मुताबिक शिकायत हरियाणा काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (CIMH) के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा ने दी थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया था कि महेंद्र कुमार जुनेजा का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट फर्जी था। रिकॉर्ड मिलान में पता चला कि जिस सर्टिफिकेट नंबर और तारीख का इस्तेमाल किया गया, वह असल में किसी अन्य डॉक्टर (डॉ. नीलम) के नाम जारी हुआ था। यानी जनेजा के नाम का सर्टिफिकेट पूरी तरह फर्जी और बोगस पाया गया। Haryana News

4 साल से शिकंजा

मिली जानकारी के अनुसार, 4 साल पहले मई 2022 में BJP पार्षद रहे डॉ. महेंद्र जुनेजा के घर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे और कांग्रेस का पटका उनके गले में डाला था। हालांकि विवाद बढ़ने पर डॉक्टर जुनेजा ने इस औपचारिक मुलाकात बताया था और BJP में ही बने रहने की बात कही थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसी मुलाकात के 15 दिन डॉक्टर जुनेजा के पटेल नगर स्थित जुनेजा क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। 7 घंटे तक यहां दवाओं और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई थी। इसके बाद डॉक्टर जुनेजा का पार्षद का टिकट भी काट दिया गया था।