हरियाणा CET परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट, ग्रुप-C एग्जाम के अभ्यर्थियों का अलग से जारी होगा शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक, आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए अलग से विशेष शैड्यूल जारी किया जाएगा, ताकि उनकी बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। Haryana News
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक सत्यापन शेष रह गई थी, उन्हें निर्धारित तिथि पर PMT साइट के गेट नंबर-03 पर उपस्थित होकर अपनी बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके लिए आयोग जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम (तारीख और समय) जारी करेगा। Haryana News

आयोग की अपील
जानकारी के मुताबिक, आयोग ने कहा कि प्रभावित अभ्यर्थी घबराएं नहीं, उनके लिए अलग से अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन भर्ती प्रक्रिया की एक अहम कड़ी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हुआ है, जिसने आवेदन किया था। इससे नकल और फर्जीवाड़े की संभावना को रोका जा सकता है और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहती है।
