Haryana CET आवेदन में निवास प्रमाण पत्र को लेकर आया बड़ा अपडेट, HSSC चेयरमैन ने दी जानकारी
Jun 13, 2025, 19:50 IST
Haryana CET : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET 2025 आवेदन के लिए युवाओं को एक मौका और दिया है। HSSC ने आवेदन की तारीख 14 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले CET आवेदन कि आखरी तारीख 12 जून 2025 निर्धारित की गई थी। सरल पोर्टल पर प्रमाण-पत्र बनवाने में तकनीकी समस्याएं लगातार बनी हुई थीं। इससे परेशान आवेदक लगातार CET के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने वीरवार देर रात बयान जारी करके आवेदन की तारीख 14 जून तक बढ़ाने के निर्णय की जानकारी दी है। वहीं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून तक बढ़ाई है।
