Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, रिमांड में सुनील ने उगला सच

 
Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, रिमांड में सुनील ने उगला सच
Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हत्याकांड में बॉयफ्रेंड सुनील को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए है। इसी बीच शीतल हत्या मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। सुनील और शीतल के बीच चार साल की दोस्ती छह माह पहले टूट गई थी। दोनों में करीब 20 दिन पहले दोबारा बातचीत होने लगी थी। उनकी नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी कि सुनील ही उसे शूटिंग पर लेकर जाता था। पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि वारदात के दिन भी वह दिनभर शीतल के साथ ही रहा। सुनील ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शराब पार्टी भी की थी।

पूछताछ में हुए कई खुलासे

रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में सुनील ने बताया कि चार साल पहले मित्तल मॉल में वह काम करता था। वहीं एक ब्यूटी पार्लर में सिम्मी भी काम करती थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक उनकी दोस्ती रही। करीब छह माह पहले उनके बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। लेकिन पिछले 15-20 दिन से एक बार फिर उनकी बातचीत शुरू हो गई थी और उनकी दोबारा फिर से नजदीकी बढ़ने लगी थी।

गुस्से में की हत्या

इसके बाद वह शीतल को शूटिंग पर लेकर जाने लगा। बीते शनिवार को वारदात से पहले वह शीतल को अपनी कार से अहर गांव में गोशाला के पास लेकर गया था। वहां पर उसकी शूटिंग थी। दिनभर वह उसी के साथ रहा। रात को करीब 10 बजे शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों वहां से निकले थे। उन्होंने कार में ही शराब पी थी। इसके बाद शीतल के पास किसी युवक का फोन आया तो उसने गुस्से में उसकी हत्या कर दी और चाकू को वहीं पास की झाड़ियों में छुपा दिया था।