HSSC भर्ती में छूटे उम्मीदवारों को बड़ी राहत, बायोमेट्रिक और फिजिकल टेस्ट के लिए मिला आखिरी मौका 

 चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न सरकारी भर्तियों में अनिवार्य प्रक्रियाओं से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (PST) में शामिल होने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की किसी कारणवश निर्धारित तिथियों पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, वे अब पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले परीक्षणों में भाग ले सकेंगे। यह प्रक्रिया 5 जून तक जारी रहेगी।
 
फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड अभ्यर्थियों को राहत

एचएसएससी ने बताया कि फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थी 11 मई से 22 मई के बीच बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करा पाए थे। इनमें से अधिकांश उम्मीदवारों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हुई थी। ऐसे सभी उम्मीदवारों को अब दोबारा बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का मौका दिया गया है, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल रह सकें।

कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका

इसके अलावा सामान्य ड्यूटी (GD) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) श्रेणी के पुरुष कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले वे अभ्यर्थी, जो 20 अप्रैल से 30 मई के बीच निर्धारित PMT तिथियों पर उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें भी दोबारा परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

एडमिट कार्ड की समस्या बनी वजह

एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग को कई उम्मीदवारों की शिकायतें मिली थीं। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे समय पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए, जिसके कारण वे निर्धारित प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने उन्हें एक और अवसर देने का निर्णय लिया है।

नए एडमिट कार्ड होंगे जारी

आयोग ने कहा है कि बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी जानकारी जमा करनी होगी। इसके बाद उन्हें नई तारीख और अन्य जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह आखिरी मौका

एचएसएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह उम्मीदवारों के लिए अंतिम अवसर है। संशोधित कार्यक्रम के तहत भी यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे भविष्य में कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। आयोग ने सभी पात्र उम्मीदवारों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।