Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिर्फ 3 दिन में मिलेगा प्रॉपर्टी कब्जा प्रमाणपत्र
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के शहरों में अब तीन दिन के अंदर प्रॉपर्टी कब्जा प्रमाणपत्र मिलेगा जानकारी के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तीन दिन के अंदर अब आवेदन करने वाले आवेदक को प्रॉपर्टी का कब्जा प्रमाणपत्र जारी कर देगा। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, जमीन के सीमांकन के लिए चार दिन और DPC (ड्रेनेज पाइपलाइन कनेक्शन) प्रमाणन के लिए पांच दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कुछ और सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम-2014 में शामिल करते हुए इनकी समय-सीमा निर्धारित की है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, साथ ही इन सेवाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कनिष्ठ अभियंता को पदनामित अधिकारी, उपमंडल अभियंता को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा संपदा अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है।
