हरियाणा में HKRN कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेजिस में ₹820 से ₹1540 प्रति माह तक की बढ़ोतरी की तैयारी

 
हरियाणा में HKRN कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेजिस में ₹820 से ₹1540 प्रति माह तक की बढ़ोतरी की तैयारी

 

 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में ₹820 से लेकर ₹1540 प्रति महीना तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

अब केवल वित्त विभाग (Finance Department) की अंतिम मुहर लगनी बाकी है, जिसके बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।


कर्मचारियों की कैटेगरी और अनुभव (0-5 वर्ष, 5-10 वर्ष और 10 वर्ष से अधिक) के अनुसार बढ़ोतरी का पूरा विवरण:

कैटेगरी-1 में प्रस्तावित बढ़ोतरी (रुपये प्रतिमाह)
 * लेवल 1: 0-5 साल: ₹1050 | 5-10 साल: ₹1230 | 10+ साल: ₹1270
 * लेवल 2: 0-5 साल: ₹1150 | 5-10 साल: ₹1370 | 10+ साल: ₹1380
 * लेवल 3: 0-5 साल: ₹1240 | 5-10 साल: ₹1450 | 10+ साल: ₹1540
कैटेगरी-2 में प्रस्तावित बढ़ोतरी (रुपये प्रतिमाह)
 * लेवल 1: 0-5 साल: ₹930 | 5-10 साल: ₹1110 | 10+ साल: ₹1140
 * लेवल 2: 0-5 साल: ₹1020 | 5-10 साल: ₹1180 | 10+ साल: ₹1240
 * लेवल 3: 0-5 साल: ₹1110 | 5-10 साल: ₹1300 | 10+ साल: ₹1380
कैटेगरी-3 में प्रस्तावित बढ़ोतरी (रुपये प्रतिमाह)
 * लेवल 1: 0-5 साल: ₹860 | 5-10 साल: ₹1040 | 10+ साल: ₹1080
 * लेवल 2: 0-5 साल: ₹820 | 5-10 साल: ₹1130 | 10+ साल: ₹1190
 * लेवल 3: 0-5 साल: ₹950 | 5-10 साल: ₹1210 | 10+ साल: ₹1290