हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, UHBVN और DHBVN ने बिजली सप्लाई व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव

 
 हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, UHBVN और DHBVN ने बिजली सप्लाई व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव

हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर है। धान कटाई सीजन और बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए UHBVN और DHBVN ने AP फीडरों की सप्लाई व्यवस्था में बदलाव किया है। अब किसानों को तीन अलग-अलग शिफ्टों की बजाय निर्धारित ग्रुप के अनुसार लगातार 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी।

ये रहेगा बिजली सप्लाई शेड्यूल 
ग्रुप-A के फीडरों को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार 8 घंटे बिजली मिलेगी।
ग्रुप-B के फीडरों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिसमें संबंधित जोन के अनुसार रात और दिन में 8 घंटे की सप्लाई दी जाएगी।
ग्रुप-B की सप्लाई व्यवस्था हर तीसरे दिन रोटेट होगी, ताकि सभी निर्धारित फीडरों को शेड्यूल के अनुसार बिजली मिल सके।
UHBVN पंचकूला की ओर से इसको लेकर 19 सितंबर 2026 को AP और 11 KV फीडरों के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

बढ़ते लोड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करनाल में बिजली खपत 15 सितंबर की 111.79 लाख यूनिट से बढ़कर 20 सितंबर को 123.23 लाख यूनिट प्रतिदिन पहुंच गई। सभी सब-स्टेशनों, डिवीजन और जेई कार्यालयों में नए बिजली सप्लाई शेड्यूल को हिंदी और अंग्रेजी में चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सब-स्टेशन स्टाफ के खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में किसान भाई अपने क्षेत्र के AP फीडर का सही सप्लाई समय संबंधित सब-स्टेशन से जरूर पता कर लें।