हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, धान की सरकारी खरीद को मिली मंजूरी

 
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, धान की सरकारी खरीद को मिली मंजूरी

 

 

 

हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। केन्द्र सरकार ने हरियाणा में 29 सितंबर 2026 से धान की MSP पर सरकारी खरीद की मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश की सभी मंडियों में कल 29 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। 

 हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, धान की सरकारी खरीद को मिली मंजूरी

बता दें कि हरियाणा की मंडियों में धान की नई फसल पहुंचने लग गई है। लेकिन किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। पहले धान की खरीद 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली थी।

ऐसे में  किसान लगातार मांग कर रहे थे कि 1 अक्टूबर से पहले धान की सरकारी खरीद शुरू की जाए। लेकिन अब सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान की खरीद को 1 अक्टूबर से पहले शुरू करने फैसला किया है।

अब खरीफ (Kharif) फसलों की सरकारी खरीद कल यानी 29 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी। हरियाणा सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने इसे पहले शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
 

लेकिन धान खरीद को पहले शुरू करने के साथ ही केंद्र सरकार ने कुछ शर्ते भी रखी है, जो इस प्रकार है...केंद्र सरकार ने धान खरीद के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता या धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है।  

साथ ही ये भी निर्देश दिए गए है कि जिला-वार फसल की पैदावार का सही और वास्तविक आंकड़ा तय किया जाए, ताकि जितनी फसल पैदा हुई है, उसी के अनुपात में सही मात्रा में खरीद हो।

इसके अलावा अगले RMS (रबी विपणन सीजन) तक खरीद प्रक्रिया में 'AgriStack' (डिजिटल कृषि प्रणाली) को लागू किया जाए, जिससे किसानों और जमीन के रिकॉर्ड का सही सत्यापन हो सके और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बने।