हरियाणा में बिजली को लेकर बड़ी खबर, कर्मचारियों ने किया ये बड़ा ऐलान
हरियाणा में बिजली को लेकर बड़ी खबर है। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर 11, 12 और 13 अगस्त 2026 को 3 दिन की प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में बिजली से जुड़ी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हड़ताल के कारण प्रदेश में 3 दिन बिजली की समस्या देखने को मिल सकती है।
ऐसा नहीं है कि पूरे हरियाणा में 3 दिन बिजली पूरी तरह बंद रहेगी, लेकिन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। हड़ताल के दौरान बिजली फॉल्ट, शिकायतों और अन्य सेवाओं के समाधान में देरी हो सकती है। इसलिए पहले से इन्वर्टर, पावर बैंक और मोबाइल चार्ज रखें और जरूरी इंतजाम कर लें।
बता दें कि हरियाणा में बिजली कर्मचारी स्मार्ट मीटर योजना, समा्नांतर बिजली वितरण लाइसेंस और अलग कृषि बिजली वितरण निगम जैसे प्रस्तावों का विरोध कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। अब उन्होनें प्रदेश स्तरीय हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी 11,12 और 13 अगस्त को हड़ताल पर जाएंगे।
बिजली कर्मचारी संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि समानांतर लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटरिंग से जुड़े फैसलों पर पुनर्विचार किया जाए तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान निकालकर प्रस्तावित हड़ताल टालने का प्रयास किया जाए।
