हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, स्कूल संचालक को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कहा था कि उसकी भिवानी बोर्ड में अधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है और वह महिला की दस्तावेजों में उसके माता-पिता का नाम ठीक करवा देगा। यह कहकर आरोपी उनसे बार-बार रुपए की मांग कर रहा था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में महिला के ससुर ने ACB कैथल कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना तैयार की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। Haryana News
पुत्रवधू के दस्तावेज
मिली जानकारी के अनुसार, ACB के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी ने कैथल के खुराना रोड निवासी रामचंद्र से 75 हजार रुपए मांगे थे। रामचंद्र अपनी पुत्रवधू के दस्तावेजों में उसके माता-पिता का नाम ठीक करवाना चाहता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान श्री ओम हुड्डा के रूप में हुई है, जो इस समय गांव चोसाल में रहता है। Haryana News
फर्जी स्टैम्प
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि पहले उसका गांव चोसाला में ही आदर्श हाई स्कूल के नाम से प्राइवेट स्कूल था। अब गीता निकेतन के नाम से स्कूल बनाया हुआ है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से अधिकारियों की कुछ फर्जी स्टैम्प भी मिली हैं। फिलहाल, उनकी टीम मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
