Haryana: हरियाणा में CIA टीम की बड़ा एक्शन, एनकाउंटर कर बदमाश को किया गिरफ्तार
Jun 4, 2025, 21:43 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर फायरिंग करने के मामले में अंबाला पुलिस की CIA टीम ने कार्रवाई करते हुए बदमाश का एनकाउंटर कर बदमाश प्रीत उर्फ विट्ठल कानिया को गिरफ्तार किया है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, घायल विट्ठल कनिया का अंबाला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी लुधियाना के डुगरी इलाके का रहने वाला है। फिलहाल घायल बदमाश प्रीत उर्फ विट्ठल कनिया का अंबाला के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अंबाला के देवी नगर इलाके में है जिसके बाद CIA 1 की टीमें पहुंची तो मुठभेड़ हो गई और इसी मुठभेड़ में आरोपी प्रीत उर्फ विट्ठल कानिया की टांग में गोली लगी।
