हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, ACB के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने उनसे लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपनी जमीन का अमल (इंतकाल/दाखिल-खारिज) चढ़वाने के लिए कंसोलिडेटेड ऑफिस में तैनात पटवारी प्रदीप से मिला था। इस दौरान पटवारी ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। Haryana News
शाम को देने को कहा
शिकायत के अनुसार, आरोपी पटवारी ने पहले ही 3 हजार रुपए ले लिए थे और बाकी 7 हजार रुपए शाम को लाने के लिए कहा था। जानकारी के मुताबिक, इस पर पीड़ित ने ACB से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने तुरंत जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। Haryana News
रंगे हाथ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारते हुए आरोपी पटवारी प्रदीप को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। Haryana News
पूछताछ जारी
ACB अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
