Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते FCI मैनेजर को रंगे हाथों पकड़ा

 
Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते FCI मैनेजर को रंगे हाथों पकड़ा
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ACB रोहतक ने आज दिनांक 9.6.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया, डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना, जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये (तीस हजार रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने ACB रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह भारतीय खाद्य निगम, गोहाना में यू.डी.सी. क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसका तीन महीने पहले भारतीय खाद्य निगम, सफीदो जिला जींद से भारतीय खाद्य निगम, गोहाना का स्थानांतरण हुआ था। आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत द्वारा अब उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत का कर दिया। आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया दोबारा उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत से भारतीय खाद्य निगम गोहाना, सोनीपत में करने व उसके ओवर टाईम भत्ता पास करने की एवज में उससे 30,000/-रूपये (तीस हजार रुपये) नकद बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ACB, रोहतक ने आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 18 दिनांक 9.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया है। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोेई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दे।