Bhiwani Manisha Death Mystery: मनीषा का तीसरी बार AIIMS में होगा पोस्टमार्टम, सैनी सरकार सीबीआई से कराएगी मामले की जांच

 
Manisha death mystery, post mortem will be done for the third time in AIIMS

Bhiwani Manisha Death Mystery: हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी। इसकी जानकारी CM नायब सैनी ने दी है। उन्होंने कहा कि हम परिवार की मांग पर इस मामले की जांच को सीबीआई से कराएंगे। इसके अलावा प्रशासन ने भी मनीषा का पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स (AIIMS) में तीसरी बार कराने वाली मांग को मान लिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भिवानी गांव के ग्रामीण अभी भी इसी बात पर अडे़ हुए है कि पहले एम्स के डॉक्टर मनीषा के शव से सैंपल लें, उसके बाद ही मनीषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबरों की मानें, तो गांव के किसान नेता सुरेश कौथ ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रशासन मनीषा के शव के दोबारा सैंपल लेगा। इस बारे में उन्हें लोहारू एसीडीए का फोन आया है। खबरों की मानें, तो लोहारू के SDM मनोज दलाल ने कहा है कि मनीषा के नए सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए एम्स भेजा जाएगा।

तीसरी बार होगा मनीषा का पोस्टमार्टम

बता दें कि इससे पहले मनीषा का पोस्टमॉर्टम भिवानी के सरकारी अस्पताल और रोहतक PGI में हो चुका है। जिसमें हत्या की संभावना से इनकार किया गया है और इसे सुसाइड करार दिया गया है। हालांकि, परिजन और गांव के लोग इसे हत्या मान रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए सैनी सरकार अब इस मामले की जांच सीबीआई से कराएगी।