हरियाणा में 5 लाख की रिश्वत लेता BDPO गिरफ्तार, मकान गिराने की धमकी देकर मांग रहा था पैसे
जानकारी के मुताबिक, वह शिकायतकर्ता को मकान गिराने की धमकी दे रहा था। इसी के एवज में उसने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की डिमांड की। Haryana News
ACB की टीम ने शिकायत के आधार पर BDPO को रिश्वत लेते हुए उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को BDPO को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लेटर जारी किया
जानकारी के मुताबिक, बदसुई गांव के संदीप की शिकायत पर ACB ने BDPO को पकड़ा। संदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2000 के SDM कोर्ट के फैसले के खिलाफ सिविल कोर्ट और कमिश्नर कोर्ट से स्टे होने के बावजूद पंचायत अधिकारी जगजीत सिंह मकान गिराने का दबाव बना रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मकान गिराने के लेटर के बाद संदीप ने जब गुहला BDPO जगजीत सिंह से फोन पर बात की। BDPO ने मकान न गिराने की एवज में 5 लाख की मांग की। BDPO की यह बात संदीप ने रिकॉर्ड कर ली और ACB को सौंप दी।
जाने ACB इंस्पेक्टर ने क्या बताया…
ACB को रिकॉर्डिंग दी
जानकारी के मुताबिक, ACB इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह बदसुई गांव के रहने वाले संदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुहला BDPO ऑफिस की तरफ से उन्हें मकान गिराने का नोटिस मिला है। BDPO जगजीत सिंह मकान न गिराने के बदले 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। संदीप ने इससे संबंधित रिकॉर्डिंग भी पेश की। Haryana News
ऑफिस बुलाया
मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि शाम को जगजीत सिंह ने संदीप को पैसे लेकर अपने ऑफिस में बुलाया। सिंचाई विभाग के XEN गुरविंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। संदीप को पाउडर लगे हुए 5 लाख रुपए दिए गए। Haryana News
हाथ गुलाबी हुए
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही संदीप ने जगजीत सिंह को ऑफिस में पैसे दिए, उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। हाथ धुलवाने पर जगजीत के हाथ गुलाबी हो गए। इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। फिलहाल जगजीत सिंह से पूछताछ जारी है और जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
